Sundarkand Paath

सुन्दर कांड पटना में :

"सुंदरकांड" भारतीय महाकाव्य रामायण का एक अध्याय है। यह रामायण के सात कांडों (खंडों) में से एक है, और यह मुख्य रूप से भगवान राम के समर्पित शिष्य हनुमान के कारनामों और कार्यों पर केंद्रित है। सुंदरकांड को हिंदू धर्म में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, और माना जाता है कि सुंदरकांड पाठ को पढ़ने या सुनने से आशीर्वाद, साहस और सुरक्षा मिलती है। सुंदरकांड पाठ करने में सुंदरकांड अध्याय का पाठ शामिल होता है, जो आमतौर पर समूह में या व्यक्तिगत रूप से किया जाता है। भक्त अक्सर दैवीय हस्तक्षेप, शक्ति और बाधाओं को दूर करने के लिए यह पाठ करते हैं। संकट के समय या चुनौतियों का सामना करते समय यह एक आम अभ्यास है।

“सुन्दर कांड” – श्री राम चरित मानस का 5 वा अध्याय/कांड है। सुन्दर कांड को सबसे पहले रामायण में श्री वाल्मीकि जी ने संस्कृत में लिखा था। बाद में तुलसी दस जी ने जब श्री राम चरित मानस लिखी, तो सुन्दर कांड का अवधी भाषा वाला रूप हम सब के सामने आया जो की सबसे प्रचलित है| सुन्दरकाण्ड में हनुमान जी का सीता माता को खोजने के लिए की गयी लंका यात्रा का सम्पूर्ण मनमोहक बखान किया गया है।

“सुन्दर कांड” में हनुमान जी का यशोगान किया गया है। जहाँ सम्पूर्ण रामायण में श्री राम के सूंदर स्वरुप, उनके जीवन काल, स्वभाव, आदर्शों का गुण गान किया गया है वहीँ सुन्दरकांड एक ऐसा भाग है जो सिर्फ हनुमान जी की वीरता का बखान करता है । सुन्दर कांड हनुमान जी पर केंद्रित सबसे पुरानी रचना है। ऐसा माना जाता है के सुन्दरकाण्ड के पाठ से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

"सुन्दर कांड " के फायदे : यह कहा जाता है कि चालीस सप्ताह तक लगातार जो कोई श्रद्धापूर्वक सुन्दर कांड का पाठ करता है, तो उसके सभी मनोरथ पूरे होते हैं तथा जीवन के सभी कष्ट, दुःख, परेशानियाँ दूर हो जाती हैँ ।कई ज्योतिषी भी विपरित परिस्थितियों में सुंदरकांड करने की ही सलाह देते हैं। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में अत्यधिक परेशानियां हो तथा कोई काम नहीं बन पा रहा है, आत्मविश्वास की कमी हो तो सुंदरकांड के पाठ से शुभ फल प्राप्त होता है।

मुफ्त ज्योतिष भविष्यवाणी
पटना के सर्वश्रेष्ठ पंडित जी
पटना में शादी के लिए सर्वश्रेष्ठ पंडित जी
प्रेम विवाह विशेषज्ञ पंडित
पटना में सर्वश्रेष्ठ टैरो रीडर
पटना की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी

💬 हमसे संपर्क करें:9386219333

Shopping Cart
Verified by MonsterInsights